फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से मासूम घायल, विरोध पर की मारपीट

Mon, 30 Mar 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के ग्राम सिंसई सिपाह में घर के सामने खेल रही मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जख्मी कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित ने गांव के बीडीसी सहित तीन को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंसई सिपाह निवासी राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि शनिवार को देर शाम एक बाइक पर तीन लोगों ने उसकी तीन वर्षीय नाती निहाल को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। जब निहाल की मां प्रभावती देवी और उसके पिता राज कुमार विरोध करने लगे तो आरोपियों ने लाठी-डंडा और बेल्ट से घायल कर दिया।
आरोप है कि मारपीट से उसे और उसकी बहू प्रभावती देवी, पुत्र राज कुमार को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे एसीपी विवेक यादव और इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी बीडीसी भोला उर्फ इरशाद, दानिश ग्राम नरसिंहगढ रानीगंज, गुफरान ग्राम पूरे लिलहा रानीगंज, इश्तियाक और साहिल निवासी देल्हूपुर, नाजिश ग्राम तौकलपुर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़ को रविवार को गिरफ्तार कर कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें