कस्बे में पेयजल योजना की जलापूर्ति सुधर नहीं रही है। आरोप है कि दिनभर पेयजल आपूर्ति नहीं की जाती है, जिससे पानी को लेकर कस्बे में परेशानी बढ़ गई है।
बता दें कि ब्लॉक सभागार में मेजा पेयजल योजना स्थापित है। रखरखाव ठीक ढंग से न होने से पेयजल योजना में आए दिन कुछ न कुछ खराबी बनी रहती है। कस्बे के पंकज गुप्ता ने बताया कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी पेयजल योजना की जलापूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है।
कस्बे के राघवेंद्र ने बताया कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सुबह भी नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे लोगों के दिनचर्या पर भी खासा असर पड़ रहा है।