फूलपुर के ढोकरी गांव निवासी कुएं में गिरने से जान गंवाने वाला सात वर्षीय अनिरुद्ध कुशवाहा की फा
कोतवाली क्षेत्र के ढोकरी गांव में एक दुखद घटना हुई। सोमवार शाम गेंद खेलते समय सात वर्षीय अनिरुद्ध कुशवाहा (7) कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
अनिरुद्ध कुशवाहा ढोकरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा का बेटा था। वह गांव के एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में स्थित कुएं में जा गिरा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम, एंबुलेंस और फूलपुर पुलिस भी पहुंची। फूलपुर इंस्पेक्टर शेष नाथ पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनिरुद्ध अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण पूरे परिवार का लाडला था। बड़ा भाई आरव और माता-पिता उससे बहुत स्नेह करते थे। पिता धर्मेंद्र कुशवाहा खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां ढोकरी तिराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। परिवार को अनिरुद्ध से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियां छीन लीं।