फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत

Thu, 19 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरजापुर राजमार्ग पर बभनी हेठार गांव के सामने बुधवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




बभनी हेठार निवासी गुलाम अली का सात वर्षीय बेटा आर्यन शाम करीब चार बजे हाईवे किनारे मौजूद था। तभी मांडा रोड की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। मासूम दो भाइयों में छोटा था। मृतक की मां छोटकई, भाई छोटू तथा बहनें सलमा, सोनी और छोटी का हाल बेहाल था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें