फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के खिलाफ अन्याय का माहौल: तरुण विजय

Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
तरुण विजय - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा सांसद तरुण विजय का मानना है कि यूपी और उत्तराखंड में दलितों के खिलाफ अन्याय का वातावरण बना हुआ है। बीते दिनों उत्तराखंड में दलितों के ऊपर मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ हमला इसका जीता जागता उदाहरण है। दोनों राज्यों में काम कर रही सरकारों की नीतियों की वजह से ही दलित अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड में मुझ पर भी हमला हुआ क्योंकि दलितों को मंदिर में दर्शन कराने केलिए जा रहा था। दलित अपने को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए पीएम मोदी ने डॉ.अंबेडकर समरसता अभियान शुरू किया है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए तरुण ने रविवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत की। कहा, जल, जंगल, जमीन एवं जन पर चर्चा सहित सड़कों से गांवों को जोड़ने के काम में और तेजी आए। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जुझारू नेता है। उनके नेतृत्व में भाजपा यूपी में 265 प्लस का आंकड़ा जरूर पार करेगी। जहां तक यूपी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का सवाल है तो इस पर संसदीय दल ही निर्णय लेगा। मोदी सरकार की विकास की वर्णमाला से विपक्ष बौखला गया है। मंदी के दौर में भी देश की विकास दर बढ़ी है। उमा भारती के नेतृत्व में अगले दो साल में गंगा निर्मल हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें