फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला ने तोड़ा दम, रीवां राजमार्ग पर शव रख लगाया जाम

Wed, 10 Mar 2021 02:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में ससुर द्वारा किए गए हमले से घायल बहू सुमन भारतीया (35) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। सुमन पर उसके ससुर ने 15 फरवरी को कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी ससुर को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


सुमन के मायके वाले तथा अन्य रिश्तेदारों ने दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद डांडी में रीवा राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नाराज परिजनों को मनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि बाद में वे मान गए।

घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव निवासी सुभाष भारतीया की बेटी सुमन भारतीया की शादी करीब 14 साल पहले मड़ौका, नैनी निवासी राजेश भारतीया के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। घरेलू विवाद में  बीती 15 फरवरी को शंभू ने अपनी बहू सुमन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन


उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी तरफ पुलिस ने सुमन के पति राजेश के शिकायती पत्र के आधार पर ससुर शंभू भारतीया के अलावा सास, ननद एवं ननदोई के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस ने शंभू भारतीया को 16 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

तीन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मंगलवार भोर में जब इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई तो दोपहर होते-होते सुमन के मायके वालों संग रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सभी लोग टीसीएआई गेट, महेवा पहुंचे और रीवा राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

जाम की सूचना पाकर नैनी, औद्योगिक क्षेत्र एवं घूरपुर थाने की पुलिस, सीओ करछना, एसडीएम करछना विनोद कुमार पांडेय एवं एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा होने की वजह से रीवा राजमार्ग पर दोनों तरफ पांच किमी लंबी लाइन लग गई। किसी तरह एक-एक कर वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें