फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बैठक में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की दी गई जानकारी

विज्ञापन
यूपीएस फतेहपुर कायस्थान की एसएमसी की बैठक में शामिल पदा​धिकारी, सदस्य एवं ​शिक्षक ​शि​क्षिकाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सत्र 2025-26 के ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व अंतिम कार्य दिवस पर सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कायस्थान में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच बच्चों को अवकाश काल में गृह कार्य दिए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समर कैंप में अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को शामिल करने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक उदय नारायण मिश्र ने अवगत कराया कि अब इस मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का संचालन आरंभ होने से क्षेत्र की अनेक प्रतिभाओं को तराशने का अवसर शिक्षकों को प्राप्त होगा। बैठक में ग्राम प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजानंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोजा देवी, समिति के सदस्यों में सागर, मंजू, नेहा देवी, पुष्पा देवी, जीनत कौसर, मन्नू देवी, मुन्नालाल, उर्मिला देवी एवं शिक्षिका पुष्पा यादव, दीपशिखा श्रीवास्तव, सुषमा त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें