झूंसी। मनिकापुर गांव में दो दिन पहले श्यामबाबू कन्नौजिया की देर शाम को पिटाई कर दी गई। इसमें उसका सिर फट गया। पुलिस को दी तहरीर में श्यामबाबू ने बताया कि उसने पड़ोसी वीरेंद्र कुमार, धर्मराज, बेला देवी और छोटेलाल को सरकारी हैंडपंप के आसपास पानी बहाने और गंदगी करने से मना किया। इस पर 17 मई की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे सभी ने मिलकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसमें पीड़ित का सिर फट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।