तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसी गर्मियों की खास चीजों में भी भारी मुनाफाखोरी चल रही है। मंडी में 10-12 रुपये किलो मिलने वाला तरबूज ठेलों पर 30-35 रुपये और 10 रुपये वाला खरबूजा 30 से 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। कारोबारी धनंजय ने बताया कि मंडी में आलू और प्याज की भरमार है। मंडी में 8 से 10 रुपये किलो बिक रहा है।
वहीं फुटकर में इसका रेट 18 से 25 रुपये किलो है। प्याज का थोक भाव भी 8 से 12 रुपये किलो एवं फुटकर में 20 से 25 रुपये किलो के बीच बना हुआ है। इसके नेनुआ, भिंडी, लौकी आदि हरी सब्जियों के दाम थोक में पांच से दस रुपये बना हुआ है। थोक में दाम कम होने के बावजूद फुटकर में आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ ज्यादा नहीं मिल रहा है।
मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों के साथ आलू एवं प्याज की भरमार है। हालांकि फुटकर में इसका लाभ उपभोक्ताओं को ज्यादा नहीं मिल रहा है। टमाटर और शिमला मिर्च के दाम इस दौरान जरूर बढ़े हैं। - सतीश चंद्र कुशवाहा, अध्यक्ष मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ।