फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खेल-खेल में डाला ज्वलनशील पदार्थ, मासूम झुलसा, आरोपी नाबालिग हिरासत में

Sat, 23 Jul 2022 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़ित बालक तीन भाई बहनों में बड़ा है। उसका पिता ड्राइवर है और करामात की चौकी मोहल्ले में परिवार समेत रहता है। बालक महगांव स्थित मदरसे में पढ़ता है और तीन दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में खेल-खेल में 12 साल के मासूम पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। इससे वह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन



पीड़ित बालक तीन भाई बहनों में बड़ा है। उसका पिता ड्राइवर है और करामात की चौकी मोहल्ले में परिवार समेत रहता है। बालक महगांव स्थित मदरसे में पढ़ता है और तीन दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम वह घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान 13 साल का एक किशोर आया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे बालक झुलस गया और चीखने लगा। उधर आरोपी किशोर भाग निकला।


चीख सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना दी तो घरवाले आए और फिर बालक को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी लेने के बाद आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी किशोर ने यही बताया है कि खेल-खेल के दौरान ही यह हादसा हुआ। फिर भी परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल किशोर खतरे से बाहर है। उसके गाल व होठ में ज्वलनशील पदार्थ की बूंदें पड़ गईं थीं। 

विज्ञापन

पत्नी से नाराज होकर युवक ने दी जान

पत्नी से नाराज होकर धूमनगंज में मुकेश(25) ने जहर खाकर जान दे दी। वह भोला का पुरवा में रहता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी। इसी को लेकर वह परेशान था। शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। उसके शव के बगल में ही एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि अपनी मौत का जिम्मेदार वह खुद है। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


उधर कीडगंज में पत्नी से नाराज होकर फांसी लगाने वाले पप्पू ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। कीडगंज के दहिकार निवासी 26 वर्षीय पप्पू तीन बच्चों व पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता था। 22 जून को पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। 28 जून को इसी से परेशान होकर वह फंदे पर लटक गया था। जिस पर परिजनों ने उसे एसआरएन में  भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मृत मिला युवक
शाहगंज के पानदरीबा में 35 वर्षीय युवक संदिग्ध हाल में मृत मिला। बृहस्पतिवार रात सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो देखा कि उसका शव एक गली में पड़ा हुआ था। उसके सिर में पीछे चोट के निशान थे। एक आशंका जताई गई कि ऊपर से गिरने की वजह से उसे चोट आई। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शाहगंज पुलिस ने बताया कि शव मर्चरी भेजवा दिया गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें