फूलपुर इफको इकाई स्थित संयंत्र में विश्वकर्मा भगवान का पूजन करते इकाई प्रमुख।
भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन और तकनीकी दक्षता के प्रतीक हैं। औद्योगिक प्रगति में मशीनों के साथ कर्मचारियों का कौशल और समर्पण भी महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल पर सुरक्षा, गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को प्राथमिकता देकर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। विश्वकर्मा पूजा हमें कर्म के प्रति निष्ठा और उत्कृष्टता की प्रेरणा देती है। यह बातें इफको फूलपुर संयंत्र के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहीं।
इफको फूलपुर की केंद्रीय कार्यशाला यांत्रिक में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से हुई। पीके सिंह ने मुख्य यजमान राकेश कुमार राय के साथ गणपति एवं भगवान विश्वकर्मा का पूजन, हवन और आरती की।
केंद्रीय कार्यशाला में अमरनाथ गुफा के हिम शिवलिंग बाबा बर्फानी की आकर्षक झांकी तैयार की गई। मौके पर महाप्रबंधक पीके पटेल, रत्नेश कुमार, डॉ. अनीता मिश्र, एके गुप्ता, अरुण कुमार, शंभू शेखर, अनुराग तिवारी और स्वयं प्रकाश आदि रहे।
इधर, जगतपुर के बलरामपुर बरेठी, नेमी थरिया, मोतिहा सहित विभिन्न गांवों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इधर, सहसों में लोगों ने अपने कामकाजी उपकरणों और मशीनों की पूजा की।
इधर, लेड़ियारी में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। मौके पर ब्रह्मा शंकर तिवारी, राजेश त्रिपाठी, आशुतोष, आशीष द्विवेदी, धर्मराज सोनी और मुन्ना सिंह रहे।