हरिसेनगंज - महिला ग्राहकों को इंडक्शन दिखाता दुकानदार
घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने से सरकारी स्कूल व ग्रामीण इलाके के लोग लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं।वहीं शहरी व कस्बाई क्षेत्रों में बिजली से चलने वाले इंडक्शन का प्रचलन बढ़ गया है।
मऊआइमा विकासखंड में स्थित प्रमुख बाजारों व कस्बों के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग भी खाड़ी युद्ध के बाद से शुरू हुए एलपीजी संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में जहां अब गांवों में अधिकांश लोग लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं बिजली से चलने वाले इंडक्शन की डिमांड बढ़ी है। सदर बाजार स्थित दुकानदार सचिन साहू कहते हैं कि सिलिंडर न मिलने से अचानक इंडक्शन के खरीदारों में भारी इजाफा हुआ है।