फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : इंद्रनील घोष त्रिपुरा राज्य फुटबॉल टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त

Wed, 11 Oct 2023 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में 13 से 22  अक्तूबर तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है।
विज्ञापन
इंद्रनील घोष, फुटबॉल कोच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नार्दन फुटबॉल एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में 13 से 22 अक्तूबर तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया हैI इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 28 राज्य एवं दो केंद्र शासित प्रदेश की फुटबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैंI

विज्ञापन



इंद्रनील इससे पहले भी कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा,  एजीयूपी फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दीं I

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें