फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतिबंधित पशु काट रहे लोगों ने पुलिस को देखकर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, आठ गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी स्थित काशीराम आवास योजना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसका मांस जमा करते आठ लोगों को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात पकड़ लिया है। पुलिस पर गोली चलाई गई तो जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक पशु को जीवित बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु के काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी स्थित काशीराम आवास योजना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसका मांस जमा करते आठ लोगों को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात पकड़ लिया है। पुलिस पर गोली चलाई गई तो जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक पशु को जीवित बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत गोरक्षा समिति की सूचना पर नैनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के आसपास कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिबंधित पशु का वध करने के आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में काशीराम आवास योजना निवासी हामिद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हामिद के खिलाफ नैनी सहित अन्य स्थानों पर एक दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक जीवित पशु बंधा मिला। तीन प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, वध करने वाले उपकरण, मांस आदि बरामद किया गया है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए अरैल रोड स्थित काशीराम आवास योजना में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान वध करने वालों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में हामिद नाम के एक युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें