फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ऑनलाइन गेम की आड़ में 18 शहरों में सट्टेबाजी के नेटवर्क होने के संकेत

Thu, 20 Aug 2026 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑनलाइन गेम की आड़ में सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह के 18 शहरों में नेटवर्क होने के संकेत मिले हैं। मेजा के मिश्रपुर में मुर्गी फार्म से कथित तौर पर चलाए जा रहे सट्टेबाजी के अड्डे पर कार्रवाई के बाद एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, नेटवर्क का दायरा भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम की आड़ में सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह के 18 शहरों में नेटवर्क होने के संकेत मिले हैं। मेजा के मिश्रपुर में मुर्गी फार्म से कथित तौर पर चलाए जा रहे सट्टेबाजी के अड्डे पर कार्रवाई के बाद एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, नेटवर्क का दायरा भी सामने आ रहा है। गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन में मिली व्हाट्सएप चैट के आधार पर वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर और फतेहपुर समेत करीब 18 शहरों में इससे जुड़े लोगों के सक्रिय होने के सुराग मिले हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने पिछले हफ्ते मेजा से बृजेश, प्रिंस, अभिषेक और मितेश को गिरफ्तार किया था। चैट में मिले मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ संभावित आरोपियों की पहचान कर रही है। एसटीएफ के मुताबिक, टीम बैंक खातों और यूपीआई से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। अफसरों का कहना है कि मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें