फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत, युवाओं में जोश

विज्ञापन
पुनीत गुप्ता
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारत का हर खिलाड़ी नए जोश से भर गया है। क्रिकेट में प्रयागराज के उभरते सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की प्रशंसा की। फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की चर्चा हर कोई कर रहा है। उभरते बल्लेबाज अब वैसी ही पारी खेलने की बात कह रहे हैं। साथ ही प्रयागराज के खिलाड़ी किशन सहित सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि भारत ने इस मैच को जीतकर यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में भारत का भविष्य सुरक्षित है। फाइनल मैच में खेली गई वैभव सूर्यवंश की पारी सभी युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। - आदित्य राज तिवारी, क्रिकेटर


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की छठीं जीत से मैं बहुत खुश हूं। वैभव सूर्यवंशी ने अद्भुत पारी ने हम सभी को चौंकाया है। प्रयागराज के किशन सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं। - पुनीत गुप्ता, क्रिकेटर
विज्ञापन


इस जीत ने हम सभी युवा खिलाड़ियों मेंं नया उत्साह और जोश भर दिया है। कई बल्लेबाज अब वैभव सूर्यवंशी की जैसी पारी हमेशा खेलना चाहेंगे। गेंदबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया। इस जीत ने साबित किया है कि क्रिकेट में भारत का भविष्य काफी अच्छा है। - हर्ष शर्मा, क्रिकेटर
विज्ञापन

पुनीत गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें