फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: देश के सबसे व्यस्त प्रयागराज मंडल में 90 फीसदी ट्रेनें रहीं समय पर... बनाया नया कीर्तिमान

Tue, 16 Jul 2024 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश के सबसे व्यस्त प्रयागराज मंडल में 90 फीसदी ट्रेनें समय पर रहीं हैं। प्रयागराज मंडल ने समय पालनता में कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रयागराज मंडल में कुल क्षमता के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे व्यस्त रेल मंडलों में शामिल प्रयागराज मंडल के खाते में एक विशेष उपलब्धि दर्ज की गई है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रविवार 14 जुलाई को 90.75 फीसदी ट्रेनें समय पर चलीं। इस दौरान यहां से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एवं राजधानी एक्सप्रेस की समय पालनता 100 फीसदी रही। 
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल की इस उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ अफसरों ने बधाई दी है। प्रयागराज मंडल में इसके पूर्व शुक्रवार 28 जून 24 को 90 फीसदी ट्रेनें समय पर चली थीं। अब 14 जुलाई को 227 ट्रेन यानी 90.75 फीसदी ट्रेनों का समय पर चलना प्रयागराज मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

इसके पूर्व प्रयागराज मंडल में 89.86 फीसदी ट्रेनें 26 अप्रैल को समय पर चलीं। प्रयागराज मंडल में कुल क्षमता के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए समय पालनता यहां एक बड़ा मुद्दा रहा है। हालांकि, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में 80 फीसदी मालगाड़ियां शिफ्ट हो जाने की वजह से यहां बीते कुछ माह से ट्रेनों की समय पालनता में खासा सुधार देखने को मिला है।

इसी क्रम में अब रविवार 14 जुलाई को यहां सभी राजधानी, शताब्दी एवं वंदे भारत ट्रेनों की समय पालनता 100 फीसदी रही, जबकि सुपरफास्ट ट्रेनों की समय पालनता 91.66 फीसदी एवं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की 87.91 फीसदी रही।
विज्ञापन

एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीआरएम हिमांशु बडोनी के निर्देश पर सीनियर डीओएम श्रीकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में यह लक्ष्य हासिल किया गया। कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज, स्टेशन पुनर्विकास आदि के भी कार्य हो रहे हैं। इसके बाद भी यह समय पालनता हासिल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें