भारतीय फुटबॉल महासंघ ने नार्दन फुटबॉल एकेडमी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। यह सम्मान नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस में किए गए फुटसल फॉर आल प्रतियोगिता और फुटबॉल टाइब्रेकर एक्यूरेसी प्रतियोगिता के प्रति बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया है।
भारतीय फुटबॉल महासंघ ने नार्दन फुटबॉल एकेडमी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। यह सम्मान नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस में किए गए फुटसल फॉर आल प्रतियोगिता और फुटबॉल टाइब्रेकर एक्यूरेसी प्रतियोगिता के प्रति बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया है। महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे और सचिव सत्यनारायण मुथैलायु ने एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
इंद्रनील घोष ने बताया कि नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज की एक मात्र प्रोफेशनल अकादमी है जो की गत दस वर्षों से बालिका वर्ग एवं ग्रास रूट्स (दस वर्ष से कम आयु के बच्चों) को फुटबॉल खेल के प्रति प्रोत्साहित करती आ रही है। भारतीय फुटबॉल महासंघ से मान्यता प्राप्त लाइसेंस प्रशिक्षक ही इस अकादमी में प्रशिक्षण दे सकते हैं। अकादमी के प्रशिक्षु सभी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब एवं अकादमी प्रतियोगिताओ में भाग लेते हैं।
अकादमी के फाउंडर एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया की वर्ष 2015 में इसकी स्थापना, वर्ष 2021 में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी, हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ से रजिस्टर्ड हुई जबकि 2022 में भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रोफेशनल अकादमी का दर्जा मिला।
विज्ञापन
वर्तमान में अकादमी में प्रशिक्षक के रूप में इंद्रनील घोष, राहुल वर्मा, एवं विक्रम सिंह बिष्ट (तीनों एएफसी "सी" लाइसेंस प्रशिक्षक हैं ) अकादमी की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश श्रीवास्तव प्रशिक्षकगण प्रदीप तिवारी, अतुल सिद्धार्थ, अनुराग तिवारी, मनोज कुमार, मनोज पाठक ने शुभकामनाएं दी हैं।