आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की करारी हार होगी। इंडिया ये मैच ही नहीं बल्कि विश्वकप भी जीतेगा। मैच देखने के लिए
आज खुद अभ्यास करने मैदान पर नहीं जाऊंगा। कोच से कल ही छुट्टी ले ली है। - रॉकी राज यादव, क्रिकेटर
इंडिया ने वर्ष 2011 का विश्व कप जीता था। इस बार भी जीतेगा। विराट कोहली की बल्लेबाजी देखना पसंद है। आज रोहित-कोहली दोनों के बल्ले से रन
निकलेंगे। हमारे गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजी कहीं भी टिक नहीं पाएंगे। - मो. फैजान, क्रिकेटर
मुझे उम्मीद नहीं यकीन है कि भारत इस मैच में एकतरफा जीत हासिल करेगा। भारतीय टीम इस विश्व कप में सबसे मजबूत टीम है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्र में हमारा कोई जवाब नहीं है। - प्रितेश सोनकर, क्रिकेटर
इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। मैच जल्दी शुरू हो और पाकिस्तान को धूल चटाते हुए देखूं। विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल के बल्ले से खूब रन निकलें, यही प्रार्थना है। - शिवम यादव, क्रिकेटर
हमेशा की तरह पाकिस्तान फिर से विश्वकप में हारेगा। हमारी शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का बल्लेबाज घुटने टेक देगा। मैं पूरे मैच के दौरान कहीं भी आने-जाने वाला नहीं हूं। - ऋषभ सोनकर, क्रिकेटर