फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, पूजा पाल ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 23 Apr 2025 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक पूजा पाल ने फेसबुक पर अभद्र बातें लिखकर बदनाम करने के आरोप में आरती नमक अकाउंट संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने यह मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज कराया है। पूजा पाल कौशाम्बी जिले के चायल सीट से विधायक हैं। 
विज्ञापन
पूजा पाल, विधायक चायल कौशाम्बी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल विधायक पूजा पाल ने खुद के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक व अभद्र बातें लिखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने धूमनगंज थाने में फेसबुक यूजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पूजा कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक होने के साथ पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी भी हैं। वह जयंतीपुर, प्रीतमनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि छवि धूमिल करने व गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर उनके बारे में अभद्र लेख पोस्ट और शेयर किए जा रहे हैं, साथ ही लगातार अश्लील टिप्पणी करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पोस्ट आरती पाल नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए जा रहे हैं। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर सेल को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें