फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एआरटीओ से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
Indecency with woman ARTO, threatened with death
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस मेें लोकसेवा आयोग कार्यालय के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ अलका शुक्ला से अभद्रता की गई। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी निवासी अलका शुक्ला एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह दोपहर एक बजे के करीब सिविल लाइंस में लोक सेवा आयोग के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान आई सफेद इटिओस कार को रोककर चेकिंग की गई तो पता चला कि वाहन का टैक्स डेढ़ साल से बकाया है और फिटनेस भी नहीं है। आरोप है कि इस बारे में पूछने पर चालक वैभव सिंह पुत्र विभूति नारायण सिंह निवासी सत्यम अपार्टमेंट, सिविल लाइंस ने अभद्रता शुरू कर दी। न सिर्फ अपशब्द कहे बल्कि मेजा या भीरपुर की तरफ आने पर जान से मारने की भी धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद प्रवर्तन दल ने वाहन का चालान कर उसे ट्रैफिक लाइन भेजवा दिया।
उधर, भुक्तभोगी अफसर ने सिविल लाइंस थाने में जाकर तहरीर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मेजा स्थित क्रशर प्लांटों से ओवरलोड वाहनों को पास करवाने के एवज में ट्रक मालिकों से अवैध वसूली करता है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें