फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरगढ़, शंकरघाट इलाके में बढ़ी निगरानी, पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति, घरों में दुबके लोग

Sun, 26 Apr 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में हर जगह सख्ती बढ़ा दी गई है। शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ फोर्स की तैनाती की गई है। हॉट स्पॉट घोषित तेलियरगंज के शंकरघाट और यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पूरे इलाके का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शनिवार को अफसरों ने दोनों ही क्षेत्रों का भ्रमण किया और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार, आईजी केपी ने शंकरघाट क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाए। साथ ही ध्यान दिया जाए कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए। उन्होंने सभी आवश्यक वस्तुएं घरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त, आईजी, डीएम ,एसएसपी ने शंकरगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
अफसरों ने हॉट स्पॉट में शामिल गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें जरूरत की हर वस्तु घर पर मिलेगी। बहुत घबराएं नहीं। अफसरों ने क्षेत्र में घूम रहे लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर फटकार भी लगाई। निरीक्षण के दौरान पीडीए के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन आदि अफसर मौजूद रहे।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

शिवकुटी में 33 दुकानों से होगी होम डिलेवरी

शिवकुटी के शंकरगढ़ तथा आसपास के इलाके में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी की जाएगी। इसके लिए जनरल मर्चेंट तथा किराना की 26 दुकानों की सूची जारी की गई है। दुकानदारों के मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन किए गए हैं। इनके अलावा मेडिकल की छह तथा सब्जी की पांच दुकानों की सूची भी जारी की गई है। यह सूची पूरे क्षेत्र में लगाई गई है। इसके अलावा नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। इन दुकानों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके घर पर ही आवश्यक वस्तुएं मंगाई जा सकती हैं। इनके अलावा आवश्यक कार्य के लिए क्षेत्र के लेखपाल रामकैलाश मिश्र के मोबाइल नंबर 9452431359 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

घर मंगाए जा सकते हैं स्टेशनरी, बिजली के सामान 

किताब, कॉपी एवं स्टेशनरी की अन्य वस्तुओं तथा बिजली के उपकरणों की होम डिलेवरी की अनुमति दी गई है। होम डिलेवरी के लिए दुकानें भी चिह्नित की गई है। किताब-कॉपी की 88 एवं इलेक्ट्रानिक्स की 76 दुकानों की सूची बनाई गई है। सूची के साथ इनके मोबाइल नंबर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाहर से आए आठ हजार से अधिक क्वारंटीन

बाहर से 20 अप्रैल के बाद आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही उनकी जांच कराई जाएगी। शनिवार को सर्वे के बाद ऐसे आठ हजार से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। इन सभी लोगों को संबंधित तहसील में क्वारंटीन करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए हर तहसील में गेस्ट हाउस तथा अन्य भवन अधिग्रहीत किए गए हैं। शनिवार को ही उन्हें क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जांच के लिए सैंपल भी क्वारंटीन सेंटर में लिए जाएंगे। बाहर से आए लोगों को चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा बाहर से आने वालों का क्रम अब भी जारी है। शनिवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अनेक स्थानों से शहर में ही 100 से अधिक लोग पकड़े गए हैं। ये लोग पैदल ही आ रहे थे। इन सभी को अलग-अलग गेस्ट में क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें