श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
जिन अखाड़ों को नोटिस जारी किया गया है उनमें पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, पंच अटल अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा निरंजनी, तपोनिधि आनंद अखाड़ा, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, पंचदशनाम पंच अग्नि अखाड़ा के अलावा बैरागी संप्रदाय के दिगंबर अनी अखाड़ा, निर्वाणी अनी अखाड़ा और पंच निर्मोही अनी अखाड़ा शामिल हैं।
इनके अलावा उदासीन संप्रदाय के पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा नया उदासीन और निर्मल पंचायती अखाड़ा के नाम आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। आयकर विभाग ने इसी मामले में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का बाघंबरी गद्दी मठ, अरैल स्थित सच्चा बाबा आश्रम, अलोपी बाग मंदिर परिसर व ब्रह्म निवास शंकराचार्य आश्रम को भी नोटिस जारी किया है। मठों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था।