फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वक्फ संशोधन बिल के मद्देनजर जिले में रही चौकसी, जुमे की नमाज के चलते जगह-जगह तैनात रही फोर्स

Fri, 04 Apr 2025 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वक्फ संशोधन विधेयक के मद्देनजर शहर सहित पूरे जिले में चौकसी रही। जुमे की नमाज के चलते विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया। साथ ही अधिकारी भी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
वक्फ संशोधन बिल के मद्देनजर सिविल लाइंस में भ्रमण करती फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन विधेयक के मद्देनजर शहर सहित पूरे जिले में चौकसी रही। जुमे की नमाज के चलते विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया। साथ ही अधिकारी भी चक्रमण करते रहे। सिविल लाइंस सहित कई स्थानों पर भाजपा से जुड़े अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी करके वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत किया। कहा कि भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैषी है। 

विज्ञापन


मुसलमानों को वक्फ संशोधन बिल किसी हालत में स्वीकार नहीं

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से लगातार विरोध और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने बिल का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह बिल किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जबरदस्ती मुसलमानों पर यह कानून थोप रही है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।

अफ़सर महमूद ने कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और सरकार वक्फ संपत्तियों को बचाने के बजाय लूटने के इरादे से इसे लाई है। उन्होंने कहा कि सरकार मस्जिदों, कब्रिस्तानों और दरगाहों पर कब्जा करना चाहती है, जो मुसलमानों के अधिकारों को छीनने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि इस बिल के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, और उलेमाओं के साथ AIMIM संवैधानिक तरीके से सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें