वाराणसी, जौनपुर, भदोही से आने-जाने वाले वाहन सिविल लाइंस से लोकसेवा आयोग, तेलियरगंज, फाफामऊ, सहसों, सोरांव व हंडिया होकर आवागमन करेेंगे। लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली से आने-जाने वाले वाहन तेलियरगंज-फाफामऊ- मलाक हरहर होकर आएंगे और जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसकेतहत 20 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से शास्त्री ब्रिज पर यात्री वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे में झूंसी से होकर शहर की ओर आने वाले यात्री वाहनों को अंदावा, सहसों, फाफामऊ, तेलियरगंज होकर शहर आना होग।
विज्ञापन
उक्त के अतिरिक्ति कई अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
वाराणसी, जौनपुर, भदोही से आने-जाने वाले वाहन सिविल लाइंस से लोकसेवा आयोग, तेलियरगंज, फाफामऊ, सहसों, सोरांव व हंडिया होकर आवागमन करेेंगे। लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली से आने-जाने वाले वाहन तेलियरगंज-फाफामऊ- मलाक हरहर होकर आएंगे और जाएंगे। मिर्जापुर या रीवा की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल चौराहे से रामबाग, बैरहना व पुराने यमुना पुल होकर आवागमन करेंगे। उधर इस अवधि में सभी प्रकार के भारी कॉमर्शियल वाहनों को प्रवेश निषेध होगा और इस दौरान पास भी अमान्य होंगे।
एसपीजी पहुंची शहर, लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
परेड मैदान में 21 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) टीम शुक्रवार को शहर पहुंच गई। यहां पहुंचने केबाद टीम ने परेड ग्राउंड पहुुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड स्थल को भी देखा।
विज्ञापन
एसपीजी की टीम कार्यक्रम से दो दिन पहले ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले लेगी। उधर कार्यक्रम के मद्देनजर बाहर के जनपदों से पुलिस फोर्स के आने का सिलसिल शनिवार से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पैरामिलिट्री भी तैनात की जाएगी। पुलिस, पैरामिलिट्री को मिलाकर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा।