इलाहाबाद। मेधावी छात्र-छात्राआें के लिए ब्रिटेन में पढ़ने और स्कॉलरशिप पाने का बेहतर मौका है। कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। आवेदन परास्नातक और पीएचडी कोर्सेज के लिए करना है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों को इसकी सूचना भेज दी गई है। इसके अनुसार कुल 65 विद्यार्थियों का नॉमिनेशन होगा। इनमें से पीएचडी के लिए 26 छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। इंजीनियरिंग, विज्ञान, कृषि, मानविकी एंड सोशल साइंसेज विषयाें के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दो चरणों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमिशंस में करना है। विद्यार्थियों को यह ध्यान देना है कि परास्नातक की न्यूनतम दो वर्षीय डिग्री ही भारत में मान्य होगी। इसके अलावा पीएचडी के न्यूनतम तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है।