फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पुण्य कमाने की होड़ में पूर्वांचल और बिहार के बाहुबली भी पीछे नहीं, संगम की रेती पर लगा जमघट

Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह विनोद तिवारी, प्रयागराज

सार

सियासत के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, रामू द्विवेदी, विधायक सुशील सिंह, अभय सिंह समेत बिहार के कई बाहुबलियों ने भी संगम में डुबकी लगाई। माफिया अतीक के खात्मे के बाद पहली बार महाकुंभ अतीक गैंग के गुंडों से मुक्त हुआ है। सीएम योगी के प्रयासों का हर कोई मुरीद है। वह महाकुंभ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहता है। 
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, विधायर रामू द्विवेदी, पूर्व सांसद धनंजय और एमएलसी विनीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में हर दिन कोई न कोई बड़ी हस्ती संगम में डुबकी लगाकर खुद को धन्य मान रहा है। मगर इस बार का महाकुंभ कई मायनों में विशिष्ट रहा है। पुण्य कमाने की होड़ में इस बार पूर्वांचल और बिहार के बाहुबली भी पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


सियासत के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह, रामू द्विवेदी, विधायक सुशील सिंह और अभय सिंह समेत बिहार के कई बाहुबलियों ने भी संगम में डुबकी लगाई है। साथ ही वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। गंगा,यमुना और सरस्वती का त्रिवेणी संगम धर्म के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी चर्चा में है। राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत के दिग्गजों का संगम स्थल पर जमावड़ा हुआ है।

सभी ने महाकुंभ का हिस्सा बनकर खुद को धन्य माना। दबंग और बाहुबली कहे जाने वाले लोग भी संगम पर पुण्य कमाने चले आ रहे हैं। बाहुबली कहे जाने वाले यह लोग सफेदपोश हो चुके हैं। एक बाहुबली तो हेलिकॉप्टर से आए, कई के प्रोटोकॉल का वीडियो वायरल हो गया। इनकी गाड़ियों का काफिला पांटून पुल से गुजरा तो श्रद्धालु देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन




महाकुंभ में संतोष दास से मुलाकात करते विधायक सुशील सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
साधु संतों का लिया बाहुबलियों ने चरण छूकर आशीर्वाद

सियासत के बाहुबली लाव-लश्कर के साथ वीआईपी प्रोटोकॉल में आए तो उन्होंने साधु-संतों के शिविर में जाकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फोटो भी खिंचवाई, सभी ने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। महाकुंभ में जनता भले ही जाम से परेशान है, उनकी गाड़ियां दस किमी. दूर रोक दी जा रही हैं, लेकिन बाहुबलियों की गाड़ियां किसी ने नहीं रोकी।
विज्ञापन

संगम में डुबकी लगाते विधायक अभय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या के दिन एक बाहुबली हुए चोटिल

सूत्रों की मानें तो एक बाहुबली मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ से घिर गए। धक्का-मुक्की के दौरान वह गिर भी गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनके साथ बीस से अधिक सरकारी एवं प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। चर्चा है कि उस रात वह एक संत के शिविर में रुके भी थे।

पहली बार महाकुंभ में बाहुबली नहीं सनातन की रही गूंज

प्रयागराज में अतीक गिरोह का सभी कुंभ में ठेका आदि में हस्तक्षेप रहता था। अतीक अपना पोस्टर भी लगवाता था। लेकिन उसके खात्मे के बाद न तो उसके गुर्गे कहीं नजर आए और न ही उसके नाम पर किसी ने अफसरों को धमकी ही दी। अलबत्ता उसके खिलाफ कुछ लोगों ने पोस्टर जरूर लगाए, जिसे प्रशासन ने बाद में हटवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें