ये बनाए गए हैं मूल्यांकन केंद्र
बोर्ड ने राजकीय इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, क्रॉसवेथ इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, कुलभाष्कर आश्रम इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज और जगत तारन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परिषद की ओर से इसकी तिथि फाइनल होनी बाकी है। लेकिन, संभावना है कि होली पर्व के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो सकता है।
सीसीटीवी कैमरों से होगी कड़ी निगरानी
मूल्यांकन केंद्र निदेशक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी को ही मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षक और सह परीक्षक पर नजर रखी जाएगी। केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षकों को सही तरीके से कॉपियों की जांच करने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
जिले में मूल्यांकन के लिए कुल नौ केंद्र बनाने की अनुमति मिली है। यहां पर सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था भी देखी जा रही है। परिषद की ओर से तिथि फाइनल होने के बाद काॅपियों का मूल्यांकन होगा।- पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक