फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर पार्क संवारने के प्लान को दिया अंतिम रूप

Tue, 16 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनीबाग) को संवारने के लिए तैयार किए गए प्लान को सोमवार को आंशिक संशोधन के साथ मंजूरी दे दी गई। एडीए में हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी के समक्ष आजाद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार डिजाइन का प्रेजेंटेशन हुआ। आर्किटेक्ट को अब प्लान को अंतिम रूप देने को कहा गया है। इसे 24 दिसंबर के पहले शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि प्लान जाने के सप्ताह के भीतर रकम भी मंजूर हो जाएगी।
विज्ञापन


एडीए ने चंद्रशेखर आजाद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 14.55 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत सेंट जोसेफ कॉन्वेंट के सामने मुख्य गेट को आकर्षक बनाया जाएगा। गेट के बगल में गड्ढे को झील का रूप दिया जाएगा। पार्क के अंदर तीन किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त करने के साथ जॉगिंग ट्रैक, पुलिस चौकी बनेगी। इसके अलावा लैंडस्केपिंग, झूलों के पास लाइट आदि का काम होना है। इसमें ओपेन एयर थियेटर भी बनेगा। इसके लिए तैयार प्लान का आजाद पार्क सौंदर्यीकरण के अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता सीबी यादव, डीएम भवनाथ, एडीए वीसी अजय कुमार सिंह, एसएसपी दीपक कुमार, अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी, एडीए के जेडओ गुडाकेश शर्मा, एक्सईएन आरडी राय के सामने सोमवार को एडीए में प्रेजेंटेशन हुआ।

इस दौरान कमेटी ने आजाद पार्क के अंदर विक्टोरिया पार्क के सामने वाले गोल पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराने तथा पूरे पार्क में चार स्थानों पर टॉयलेट के साथ पेयजल की व्यवस्था और झील के आगे रेलिंग लगाने का भी सुझाव दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया। इन सुझावों केसाथ प्लान में तकरीबन एक करोड़ रुपये का इजाफा होने की संभावना है। कमेटी ने प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट को इसे तत्काल अंतिम रूप देने और एडीए को रकम की स्वीकृति के लिए 24 दिसंबर के पहले शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें