फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: रितिका की मौत के मामले में पुलिस ने जारी की संदिग्ध हत्यारे की तस्वीर

Fri, 28 Oct 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

औद्योगिक क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी रितिका श्रीवास्तव हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक की क्लास लेकर 29 सितंबर 2022 को घर के लिए निकली थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : नैनी में छात्रा को चलते टैंपो से फेंकने के आरोपी की स्क्रेच जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरियादियों को फटकार लगाने वाली नैनी पुलिस अब अपने ऊपर कार्रवाई की चाबुक चलने के डर से हलाकान है। चलती विक्रम से फेंकी गई छात्रा रितिका श्रीवास्तव की मौत के बाद उसके घरवालों की ओर से उपलब्ध कराई गई, जिस सीसीटीवी फुटेज को पुलिस फर्जी बता रही थी, अब उसे जारी कर संदिग्ध की पहचान कराने के लिए लोगों से गुहार लगा रही।

विज्ञापन



मालूम हो कि औद्योगिक क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी रितिका श्रीवास्तव हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक की क्लास लेकर 29 सितंबर 2022 को घर के लिए निकली थी। काटन मिल तिराहे से वह विक्रम पर सवार हुई थी। आरोप है कि नैनी थाना क्षेत्र के अरीवा कंपनी के समीप बदमाशों ने उसे चलती विक्रम से फेंक दिया था।


घटना के तीसरे दिन से ही घर वाले संदिग्ध की तस्वीर लेकर थाने का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस उनकी नहीं सुन रही थी। बीते मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोशित लोगों ने मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगाया था।
विज्ञापन



गुरुवार की शाम व्यापारियों ने कैंडल मार्च भी निकाला था। अधिकारियों के दबाव को देखते हुए पुलिस एक संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपडेट कर लोगों से उसका पता लगाने की गुहार लगा रही। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि जिस संदिग्ध की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपडेट की गई है, वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस इसके काफी नजदीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें