फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधक्षक को धमकाने क मामल में आईओ तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने उनको धमकाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के विवेचक को तलब कर लिया है। अधीक्षक ने याचिका दाखिल कर मामले की जांच सही तरीके से न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है। उनका आरोप है कि छात्रसंघ के निवर्तमान महामंत्री शिवम सिंह उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। शिवम के खिलाफ डॉ. राकेश ने तीन एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन, इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की पीठ ने चार फरवरी को मामले के विवेचक को केस डायरी के साथ तलब किया है। याची डॉ सिंह का कहना है कि छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई के कारण पूर्व महामंत्री उनको लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने कर्नलगंज थाने में तीन प्राथमिकियां दर्ज कराई हैं मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जांच के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। मामले की अगली सुनवाई चार फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें