Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति पर चिकित्सीय सेवा देने के लिए वीआईपी घाट पर तैनात डॉ.फिरोज खान अपने एंबुलेंस चालक से साथ सुबह संगम नोज जा रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने एंबुलेंस चालक को रोक लिया और जबरिया हाथपाई करने लगे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने अपना आईकार्ड दिखाया तो उसे फेंक दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर एसडीएम की मौजूदगी में डॉक्टरों समेत एंबुलेंस में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ और चालक केसाथ मारपीट की गई।
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
पैरामेडिकल स्टाफ आशीष गौतम ने बताया कि एसडीएम के साथ रास्ते में खड़े कर्मी एंबुलेंस के सायरन बजाने से नाराज होकर डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इसमें चालक का फोन टूट गया। इसके साथ दो वार्ड ब्वाय भी चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सभी डॉक्टर और चिकित्साकर्मी हड़ताल पर चले गए। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों का उपचार जारी रहा। उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब माघ मेले में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के अभद्रता की गई हो।
मेलाधिकारी की ओर से एसडीएम को हटाए जाने के बाद चिकित्सा कर्मी काम पर वापस आ गए हैं। अब सभी सेवाएं पूर्व की भांति सुचारु रूप से चल रही हैं। - स्वास्थ्य प्रभारी एसडीएमओ डॉ. एके तिवारी।