फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News  पलक झपकते लाखों का जेवर और 60 हजार रुपये नकदी से भरा बैग चोरों ने उड़ाया

Sat, 01 Oct 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती के बरवा भगवतपुर की रहने वाली वंदना पत्नी नितेश शर्मा शुक्रवार शाम शहर आई थीं। रात करीब 7.30 बजे वह बिग बाजार के सामने स्थित चाट की दुकान पर फुल्की खाने लगीं। इसके बाद वह अपना प्लास्टिक का कैरी बैग वहीं पड़ी टेबल पर रखकर पानी पीने लगीं। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में एक तरफ लूट हो रही है तो दूसरी ओर लोगों के सामान, नकदी चोरी की घटनाएं भी हो रही हैं। शुक्रवार को पूरामुफ्ती निवासी वंदना शर्मा के लाखों के जेवर व 60 हजार नकदी से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन



पूरामुफ्ती के बरवा भगवतपुर की रहने वाली वंदना पत्नी नितेश शर्मा शुक्रवार शाम शहर आई थीं। रात करीब 7.30 बजे वह बिग बाजार के सामने स्थित चाट की दुकान पर फुल्की खाने लगीं। इसके बाद वह अपना प्लास्टिक का कैरी बैग वहीं पड़ी टेबल पर रखकर पानी पीने लगीं। 


इसके बाद जैसे ही उनकी नजर वापस मेज पर गई तो कैरी बैग गायब देखकर होश उड़ गए। इधर उधर खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। कैरी बैग में 60 हजार नकद के अलावा तीन मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान का कुंडल, मोबाइल व अन्य सामान था। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन



लुटेरों का सुराग नहीं, पीड़ित को नहीं दी एफआईआर की कॉपी
दो दिन पहले सर्किट हाउस के पीछे ड्रमंड रोड पर तमंचा सटाकर युवती से लूट करने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। 29 सितंबर की रात कैंट निवासी तनु सोनकर से सात हजार नकदी, मोबाइल भरा बैग लूटकर तीन बदमाश भाग निकले थे। पुलिस लुटेरों का पता तो नहीं ही लगा सकी, पीड़िता के पिता संतोष सोनकर का आरोप है कि उन्हें एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई। थाने जाने पर मुंशी मिला जिसने उन्हें टरका दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें