उत्तर रेलवे के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन का चौड़ीकरण एवं चार नंबर पर तमाम सुधार कार्य होने है। इस वजह से 14 नवंबर तक का ट्रैफिक ब्लॉक रेलवे ने लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चेन्नई जाने वाली गंगा-कावेरी एक्सप्रेस का संचालन नौ नवंबर तक बदले हुए रास्ते से होगा। इस वजह से ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचने में लेट हो सकती है। गंगा-कावेरी के अलावा पांच जोड़ी अन्य ट्रेनें भी बदले हुए रास्ते से प्रयागराज जंक्शन/प्रयागराज छिवकी आएंगी।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर रेलवे के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन का चौड़ीकरण एवं चार नंबर पर तमाम सुधार कार्य होने है। इस वजह से 14 नवंबर तक का ट्रैफिक ब्लॉक रेलवे ने लिया है। इस अवधि में 12670 छपरा-चेन्नई गंगा-कावेरी एक्सप्रेस नौ नवंबर, 12669 चेन्नई-छपरा गंगा-कावेरी 12 नवंबर , 12165 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर 11 नवंबर, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 12 नवंबर तक वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज रामबाग के रास्ते संचालित होगी।
19489 अहमदाबाद-गोरखपुर 13 नवंबर, 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद 13 नवंबर, 19091 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर सात नवंबर, 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल आठ नवंबर, 11081 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर नौ नवंबर, 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 11 नवंबर, 18201 दुर्ग-नौतनवा 11 नवंबर, 18202 नौतनवा-दुर्ग 13 नवंबर तक औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद के रास्ते संचालित होगी।