फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक समेत युवक की मिली लाश, हादसा या हत्या को लेकर उलझी पुलिस

Wed, 24 May 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर  बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के किनारे युवक की  लाश पड़ी मिली, थोड़ी ही दूर पर बाइक गिरी पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर  बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के किनारे युवक की  लाश पड़ी मिली, थोड़ी ही दूर पर बाइक गिरी पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्सेड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की गई। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के बरिस्ताकला शुकुलानापुर गांव निवासी अजय कुमार यादव (26) पुत्र संतलाल यादव बीबीपुर निवासी राजेश सोनी का चार पहिया वाहन चलाता था। पिता संतलाल यादव ने बताया कि मंगलवार को अजय ने चार पहिया वाहन से राजेश सोनी को उनके घर पर छोड़ा और उन्हीं की अपाचे बाइक लेकर घर के लिए निकला था। बाद में सूचना मिली की उसका शव और बाइक नहर के किनारे पड़ा है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। 

अजय यादव तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नीलम यादव से हुई थी और उसको पांच वर्ष का एक बेटा प्रतीक भी है। घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टमा मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें