फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार

Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने किशोरी की अस्मत लूट ली। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के घर उलहना देते हुए शनिवार को पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी आंगन से लगे बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पहुंचा और किशोरी को  दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर आबरू लूट ली। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

चीख सुन परिजनों की नींद खुल गई। बेटी की हालत देख घर वालों के होश उड़ गए। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता फफक पड़ी। शनिवार सुबह आरोपी युवक के घर उलहना देते हुए पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें