फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शकंरगढ़ में देवर ने कुल्हाड़ी से की भाभी की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के भैंसहाई गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने उसके देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


भैंसहाई गांव निवासी गेंदकली (42) पत्नी दिवंगत अनिल कुमार आदिवासी गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके पति की करीब तीन वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। पति के गुजरने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी गेंदकली के कंधों पर आ गई। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपने अन्य बच्चों के साथ गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।
विज्ञापन

कहा - सो जा जाओ मै बिल्ली मार रहा हूं
मृतका की बेटी रागिनी के मुताबिक, बीती रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। करीब एक बजे रात में शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो उसने अपने चाचा से आवाज के बारे में पूछा। आरोप है कि चाचा ने कहा कि सो जाओ, मैं बिल्ली मार रहा हूं। यह सुनकर रागिनी और परिवार के अन्य सदस्य दोबारा सो गए। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि घर में इतनी बड़ी वारदात हो चुकी है। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो आरोपी चाचा घर से गायब मिले। मां के कमरे में जाकर देखा गया तो गेंदकली का शव खून से लथपथ पड़ा था। शव की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

शराब का आदी था आरोपी, आए दिन होता था विवाद

परिजनों के आरोपों के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। आए दिन घर में विवाद करता था। बेटी ने बीती रात शराब के नशे में मां से झगड़ा करने का आरोप लगाया है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

गेंदकली की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की बेटी सामनी (22) की शादी हो चुकी है। बेटा शनि (18) बाहर रहकर मजदूरी करता है। बेटी रागिनी (14) कक्षा नौ में पढ़ती है, जबकि हिमानी (12) और रितेश (10) गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। मां की अचानक मौत से छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति पहले ही दुनिया छोड़ चुका था, अब मां की हत्या से बच्चों के सिर से सहारा उठ गया।
विज्ञापन

वर्जन


घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया गया है। पुलिस एवं विधिविज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटना की गहनता से जांच कर रही है। हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम में बनाई गई है। - वेदव्यास मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त बारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें