फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के इनामी अशरफ की तलाश में कौशाम्बी में फिर छापेमारी

विज्ञापन
in search of ashraf worth one lakh raided again in kaushambi - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
राजू पाल हत्याकांड समेत कई मामलों में वांछित एक लाख के इनामी अभियुक्त खालिद अजीम उर्फ अशरफ की तलाश में पुलिस ने फिर कौशाम्बी में दबिश दी। कई थानों की फोर्स ने हटवा गांव स्थित उसके ससुराल में छापा मारा। इस दौरान न सिर्फ उसके ससुराल बल्कि ससुरालपक्ष के रिश्तेदारों के घर भी तलाशी ली गई। मौके से आधा दर्जन युवकों को हिरासत में भी लिया गया लेकिन उनसे पूछताछ में भी अशरफ का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़ा इनामी अशरफ करीब तीन साल से फरार है। राजूपाल, अल्कमा-सुरजीत समेत अन्य मामलों में वह वांछित है। पुलिस अपफसरों की ओर से उस पर घोषित इनामी राशि बढ़ाकर ढाई लाख करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उसकी तलाश में हर संभावित ठिकाने पर दबिश का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार भोर में सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने भारी पुलिस पफोर्स लेकर कौशाम्बी के हटवा स्थित उसके ससुराल में छापा मारा।
भोर में गांव में भारी फोर्स पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ससुराल में तलाशी के दौरान महिलाएं व अन्य परिजन मिले लेकिन अशरफ का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने ससुरालपक्ष के गांव में ही रहने वाले करीब एक दर्जन रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली। लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। ससुरालपक्ष व उनके रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। लेकिन अशरफ के बारे में कोई खास जानकारी न दे पाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कार्रवाई भोर में तीन बजे से सुबह छह बजे तक चली। बता दें कि 10 दिन पहले 26 मई को भी पुलिस ने अशरफ के आने की सूचना पर उसके ससुराल में छापा मारा था। सीओ ने बताया कि इनामी अभियुक्त अशरफ के आने की सूचना पर पफोर्स लेकर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश में हर संभावित ठिकाने पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें