तेज गति से वाहन चलाने में सिर्फ 18 चालान
बेकाबू रफ्तार में वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। अलग-अलग सड़कों पर अलग-अलग गति सीमा भी निर्धारित है। हालांकि, इसके बावजूद लोग ध्यान नहीं देते हैं। निर्धारित से अधिक गति से वाहन चलाने के मामले में जनवरी से लेकर अब तक जिले में महज 18 चालान हुए हैं। बता दें निर्धारित से अधिक गति में वाहन चलाने पर हल्के मोटरवाहनाें के लिए एक हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने में 223 चालान इस वर्ष किए जा चुके हैं। निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।