फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट ली कार

Fri, 28 Feb 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime scene - फोटो : Twitter
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने उतरांव थाना क्षेत्र के बैरागी नाला के पास से देर रात तमंचा सटाकर कार लूट ली। कारसवार सलमान वाराणसी से आ रहा था कि इसी दौरान उसे रोककर यह वारदात की गई। सरेराह लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया। बाद में पीआरवी 85 की सक्रियता से कार दारागंज में बरामद कर ली गई लेकिन बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी सलमान बृहस्पतिवार को सफेद रंग की स्विफ्ट कार लेकर वाराणसी गया था। वहां से देर रात वह शहर लौटने लगा। रात 12.30 बजे के करीब वह उतरांव थाने के बैरागी नाले के पास पहुंचा था तभी तीन लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटा दिया और फिर कार लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने राहगीर की मदद से सूचना कंट्रोल रूम को दी तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिली तो एसएसपी ने खुद वायरलेस पर झूंसी समेत अन्य थानों की फोर्स को चेकिंग का आदेश दिया।

इस सूचना पर सक्रिय हुई पीआरवी 85 के सुशील दीक्षित, रामचंदर सोनकर व रोहित यादव ने शास्त्री ब्रिज के दारागंज साइड पर कारसवार बदमाशों को घेर लिया। पीछे ट्रकों की लाइन लगी थी ऐसे में बदमाश चालू हालत में कार छोड़कर परेड मैदान की ओर भाग निकले। जिसके बाद पीआरवी जवानों ने कार को कब्जे में ले लिया और झूंसी पुलिस को सूचना दी। उधर सक्रियता के लिए कप्तान ने पीआरवीकर्मियों को शाबासी दी और पुरस्कृत करने की भी बात कही। झूंसी के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाने लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गाड़ी में बैठे मिले पुलिसकर्मी, निलंबित

उधर चर्चा रही कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पीआरवी की एक टीम को निलंबित भी कर दिया गया। वजह यह रही कि चेकिंग का आदेश देने के बाद एसएसपी खुद मौके पर पहुंच गए। लेकिन इस दौरान सोहबतियाबाग में तैनात एक पीआरवी के जवान गाड़ी में ही बैठे मिले। यह देख एसएसपी का पारा चढ़ गया और इसके बाद ड्यूटी पर तैनात इस टीम को निलंबित कर दिया गया। हालांकि इस संबंध में एसएसपी से संपर्क नहीं हो सका। उधर पीआरओ भी कोई जानकारी न होने की बात कहते  रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें