फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की प्रतिमा को पहना दी टोपी, गले में बांध दिया रूमाल

Sat, 10 Oct 2020 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बापू की प्रतिमा से टोपी और रूमाल हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बालसन चौराहा स्थित गांधी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार को टोपी पहनाकर उनके गले में रूमाल भी बांध दिया। इतना ही नहीं परिसर के भीतर शराब की खालीं बोतलें भी मिलीं। बाद में वहां पहुंचे कांग्रेसियों ने उसे हटाकर परिसर को साफ किया।

विज्ञापन

 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा के साथ की गई हरकत निंदनीय है। अराजक तत्वों की ओर से यह जानबूझकर की गई हरकत है। उन्हेंने परिसर के भीतर शराब पीकर खाली बोतलें, गिलास भी वहीं फेंका हुआ था। ऐसे में परिसर को पूरा साफ करने के बाद प्रतिमा के गले में बांधी गई रूमाल और टोपी हटाई गईं।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिला प्रशासन मामले की जांच कराए। बालसन चौराहे पर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे ेलगे हुए हैं। उसमें ऐसे अराजक तत्वों को देखा जा सकता है। हैरत यह भी है कि बगल में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अराजक तत्वों ने उनकी प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। प्रतिमास्थल पर विवेकानंद, पार्षद सुरेश चंद्र  यादव, सुशील तिवारी, विकास तिवारी, शशांक शर्मा, वेद किसान मंच के नेता सुरेश चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें