फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र की धारदार हथियार से वार कर हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला लहूलुहान शव

Sun, 07 Mar 2021 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद में रहने वाले राहुल पटेल (22) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह लहूलुहान हालत में घर से 200 मीटर दूर पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हत्या - फोटो : DEMO Pics
सैदाबाद में नाथीपुर, हकीमपट्टी गांव के रहने वाले सुरेशचंद्र पटेल किसानी करते हैं। उनके दो बेटों में राहुल बड़ा था। वह पॉलीटेक्नक से डिप्लोमा करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार भोर में 3.30 बजे के करीब उसके पास किसी की कॉल आई। जिसपर वह चचेरे भाई अमन के साथ घर से निकला। अमन को कोचिंग पढ़ने जाना था, थोड़ी दूर तक दोनों साथ चले फिर अलग हो गए। जब राहुल घर लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।

सुबह पांच बजे घर से 200 मीटर दूर पर वह गंभीर रूप से जख्मी हालत में बेसुध पड़ा मिला। राहगीरों ने सूचना दी तो घरवाले और फिर पुलिस पहुंच गई। उसके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट थी। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे एसआरएन लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सासें थम गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने आशंका जताई कि राहुल पर धारदार हथियार से वार किया गया। हालांकि वह किसी से रंजिश के बाबत कुछ बता नहीं सके। दोपहर बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कत्ल

पुलिसकर्मी हादसे की जताते रहे आशंका

मौके पर जुटे परिजन व अन्य ग्रामीण राहुल की हत्या की आशंका जता रहे थे। हालांकि पुलिसकर्मी इसे हादसा बताते रहे। उनका कहना था कि जाहिरा चोटों व मौके की स्थिति से प्रतीत हो रहा था कि राहुल हादसे का शिकार हुआ। हालांकि परिजनों का कहना था कि मृतक के एक पैर का जूता शव से करीब 20 मीटर दूर पड़ा मिला। यही नहीं उसके सिर के साथ ही हाथ व पैर में भी चोट थी। फिर भोर में फोन आने के कुछ घंटों बाद लहूलुहान पड़े मिलने की घटना भी संदेह पैदा करती है।  
 

  • फिलहाल जो तहरीर घरवालों ने दी है, उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धवल जायसवाल, एसपी गंगापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें