prayagraj news : सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूट की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
क्षेत्र के इरादतगंज फ्लाई ओवर पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को गोली मार दी। इसके बाद उसके पास से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मामला संदिग्ध बताया। बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी शिव कुमार सोनी (32) पुत्र कन्हैयालाल सोनी घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में सराफा की दुकान चलाता है।
वह बुधवार को चौक के सराफा मंडी से गहने लेकर घर की ओर जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे के करीब वह इरादतगंज फ्लाई ओवर के पास पहुंचे थे। तभी स्कूटी से तीन लड़के आए और ओवरटेक करके उन्हें रोक लिए। इसके बाद उन्हें तमंचे से गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश डिग्गी में रखा सोने व चांदी के जेवर लेकर भाग गए। एसओ भुवनेश चौबे ने जांच के बाद कहा कि मामला संदिग्ध है।