फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य में पीएचडी प्रवेश न होने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू न होने पर होली के बाद धरना-प्रदर्शन और आमरणन अनशन होगा।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के क्रेट-2019 में सफल अभ्यर्थियों की सोमवार को बैठक हुई और इसके बाद छात्र कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे। छात्रों का कहना है कि वाणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश के लिए पुन: साक्षात्कार कराए जाने के कुलपति के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है लेकिन कुलपति साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं और इंटीमेशन लेटर जारी करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन देने के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राष्ट्रीपति और राज्यपाल को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। छात्रों का कहना है कि होली के बाद इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें