फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बेेकाबू ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा, मौत

Fri, 12 Jun 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि साथ रहे माता-पिता समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


     पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के बरैसा गांव का हरिश्चंद्र पुत्र शिव प्रसाद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी ससुराल कांशीराम कॉलोनी मंझनपुर में है। बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी सविता, बेटे कृष्णा (10), अनुज (8), राधिका (5) व अंश (3) के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। टेवां गांव के समीप पीछे से आए गिट्टी लदे बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग गिर गए।

इस दौरान ट्रक कृष्णा तथा अनुज को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही दोनों की सांसें थम गईं। वहीं, बाकी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची टेवां चौकी पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक भाइयों का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस चौकी नजदीक होने के कारण मार्ग बाधित नहीं किया जा सका। भाग रहे ट्रक चालक की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें