फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन कर दिया है। यह बोर्ड इविवि में विकास की योजनाएं बनाएगा और उन्हें क्रियान्वित कराएगा।
विज्ञापन

इस कमेटी के चेयरपर्सन कुलपति होंगे, जबकि बोर्ड के सचिव भौतिक विभाग के प्रो. केएन उत्तम होंगे। इस कमेटी में प्रो वाइस चांसलर को रखा गया है लेकिन यह पद अभी खाली है। इसके अलावा यूजीसी से भी एक सदस्य को नामित किया जाएगा, जिसके लिए यूजीसी को पत्र भेजा जा चुका है। इसके अलावा कार्य परिषद से दो सदस्यों को नामित किया गया है, जिनमें एक सदस्य कार्य परिषद का है। इनमें प्रो. जीएस रथ एवं प्रो. शबनम हमीद शामिल हैं। बाह्य विशेषज्ञ के रूप में एमएनएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एलके मिश्र को भी बोर्ड में शामिल किया गया है।
वहीं, डीन आट्र्स, कॉमस, लॉ एवं डीन साइंस को भी बोर्ड में रखा गया है। डीन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. एके राय, डीन कॉलेज डेवपलमेंट प्रो. प्रशांत अग्रवाल, इविवि के विभिन्न इंस्टीट्यूट एवं सेंटर्स के हेड एवं निदेशक प्रो. शेखर श्रीवास्तव, प्रो. नीलम यादव, प्रो. जेके पति, प्रो. बद्री नारायण त्रिपाठी, प्रो. भमिका कर को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। इविवि के रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अभियंता भी बोर्ड में होंगे। इसके अलावा एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह एवं ईश्वर शरण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर ङ्क्षसह भी इस बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, हर फैकल्टी से एक-एक प्रोफेसर को बोर्ड मेंबर बनाया गया है, जिनमें प्रो. पीके घोष, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. जेएस सिंह एवं प्रो. केएन उत्तम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें