अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाडियों के साथ अतिथिगण। स्रोत-क्लब
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पहला मैच बरेली मंडल और कानपुर मंडल के बीच खेला गया जिसमें बरेली मंडल 29-26 से विजेता रहा। दूसरा मैच आजमगढ़ मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ मंडल 40-15 से विजेता रहा।
तीसरा मैच आगरा मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज मंडल 46-31 से विजेता रहा। प्रयागराज की तरफ से प्रशांत ने 15 अंक अर्जित किए। चौथा मैच अलीगढ़ मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच हुआ जिसमें अलीगढ़ मंडल 30-2 से विजेता रहा। पांचवा मैच गोरखपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर मंडल 54-42 से विजेता रहा।
छठवां मैच वाराणसी मंडल और बस्ती मंडल के बीच हुआ जिसमें वाराणसी मंडल ने 46-7 से जीत दर्ज की।
सातवां मैच मेरठ मंडल और झांसी मंडल के बीच हुआ जिसमें मेरठ मंडल 44-8 से विजेता रहा। आठवां मैच गोरखपुर छात्रावास और मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर छात्रावास ने 33-24 से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि एयरपोर्ट ऑफ इंडिया के चीफ इंजीनियर प्रदीप सागर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनका स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया।