फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने का समय : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराया जाए। हिंदू समाज को एक करने के साथ ही विखंडित करने वाली शक्तियों के खिलाफ भी हमें एकजुटता का संकल्प लेना होगा। चंपत राय रविवार को विश्व हिंदू परिषद की काशी प्रांत की योजना बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

संगमनगरी के माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र में शामिल हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जाति, भाषा, प्रांत क्षेत्र व लिंग के आधार पर हिंदू समाज को अलग करने की विभाजनकारी मानसिकता को हिंदू समाज की एकजुटता से ही जवाब मिलेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं, संतों, सामाजिक संगठनों को एकजुट होना होगा।
समापन सत्र में चंपत राय ने कहा कि संगठन का मानना है कि जाति जनगणना नहीं होनी चाहिए। हम हिंदू एक हैं। जनगणना में भी हम हिंदू हैं। बैठक में विहिप केंद्रीय मंत्री अरुण नेटके ने कहा कि हमारे मंदिर हमारे शक्ति के केंद्र थे। आज भी हम सब इनसे ऊर्जा लेते हैं। इनके स्वरूप और पवित्रता के लिए सजग रहना होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह, डा. राज नारायण सिंह, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, कमला मिश्र, पूनम पांडेय, शुभांगी सिंह, प्रभुतिकांत आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन



धर्मांतरण रोकने के लिए संगठन का नेटवर्क बनाने पर सहमति
- विहिप काशी प्रांत की योजना बैठक में संगठन की दृष्टि से 22 जिलों के 200 से अधिक पदाधिकारियों ने छह माह में किए गए कार्यों का विवरण पेश किया। इस दौरान आगे की योजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ। धर्मांतरण आदि को रोकने के लिए संगठन का नेटवर्क खड़ा करने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रयाग महानगर दक्षिण में उपाध्यक्ष का दायित्व गुरु प्रकाश राव और प्रयाग उत्तर का धर्मेंद्र को दिया गया। आलोक पांडेय व अवनीश पांडेय को महानगर सह मंत्री एवं आनंद सागर दुबे प्रयाग दक्षिण महानगर के उपाध्यक्ष बनाए गए। गंगा पार में दीपक द्विवेदी और यमुना पार में शिवदत्त को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें