फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश आजाद बिल्ली गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 23 Aug 2025 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली थाना क्षेत्र के बक्शी मोढ़ा के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के मामले में यह बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में देर रात पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशाें से मुठभेड़ हो गई। दावा है आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ जिसे उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश पहले से 11 मुकदमों में आरोपी है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


घायल आरोपी आजाद उर्फ बिल्ली निवासी मजहर टोला थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखंड हाल पता झुग्गी-झोपड़ी बारह मार्केट थाना करैली है। 17 जनवरी को शफीर आलम निवासी वसीहाबाद नूरुल्लाबाद रोड के घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया गया था। इसमें तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आजाद फरार था।

शुक्रवार रात सैदपुर करेली मुख्य मार्ग पर रेलवे डॉट पुल बख्शीमोढ़ा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने रोकने की कोशिश पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह जख्मी हो गया। पूछताछ के बाद उसकी शिनाख्त हुई। एसीपी अतरसुइया राजकुमार मीना ने बताया कि आराेपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद हुई। उस पर एनडीपीएस, चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मोबाइल छिनैती में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल छिनैती में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश आकाश भारतीया को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन बेचने से प्राप्त 4200 रुपये बरामद हुए हैं। उसे हाथी पार्क वाहन स्टैंड के पास साइकिल पथ से गिरफ्तार किया गया। वह दो घटनाओं में वांछित था और उस पर पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें