फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मिट्टी के विवाद में महिला का छप्पर गिराया, बाइकें तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। दरवाजे के सामने से मिट्टी ढोने से रोकने पर महिला के दरवाजे पर जमकर तोड़फोड़ की गई। महिला का छप्पर गिरा दिया। बर्तन और कपड़े फेंकने के साथ ही दो बाइकें नहर में फेंक दीं। सूचना पर एसीपी पंकज लवानिया के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अगहुआ गांव की रहने वाली अनवरी बेगम ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव दल्लूकापूरा के कुछ लोग ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई उसके दरवाजे के सामने से कर रहे थे। जिसकी वजह से धूल उड़ रही थी। भोजन पकाने में उसे कठिनाई हुई तो महिला ने उन लोगों को टोका।
आरोप है कि कुछ देर बाद दर्जन भर से अधिक लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर में तोड़फोड़ की। छप्पर व दीवार तोड़कर गिरा दिया। बर्तन फेंक दिए वहां रखी दो बाइकों को तोड़कर नहर में फेंक दिया। महिला और उसका पति घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया फोर्स के साथ पहुंचे। एसीपी का कहना है कि घटना के बाद घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें